बीएमडब्ल्यू ने 2024 में भारत में रिकॉर्ड 15,721 कारें बेचीं
लग्ज़री वाहन निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू की वर्ष 2024 में भारत में कारों की कुल बिक्री सालाना आधार पर करीब 11% बढ़कर 15,721 यूनिट रही। बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष विक्रम पावाह ने कहा कि कंपनी ने भारत में अपनी यह रिकॉर्ड बिक्री की है। वहीं, कंपनी ने 2024 में कुल 1,249 इलेक्ट्रिक कारों की भी बिक्री की है।
read more at भाषा


