Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सीमा हैदर ने अनंतनाग मुठभेड़ को लेकर की पाक की आलोचना; कहा- इसलिए लोग वहां रहना नहीं चाहते

short by रौनक राज / on Saturday, 16 September, 2023
भारत में अवैध रूप से घुसी पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने अनंतनाग (जम्मू-कश्मीर) में आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद हुए मेजर आशीष ढोंचक, कर्नल मनप्रीत सिंह और डीएसपी हुमायूं भट्ट को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने पाकिस्तान की आलोचना करते हुए कहा, "पाकिस्तान अपनी आतंकवादी हरकतों से बाज़ नहीं आ रहा…ऐसी घटनाएं बंद होनी चाहिए...इसलिए पाकिस्तान में लोग रहना नहीं चाहते।"