जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया
कश्मीर ज़ोन पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सुरक्षाबलों ने अवंतीपोरा (जम्मू-कश्मीर) में हुई मुठभेड़ में 1 आतंकी को मार गिराया। कश्मीर ज़ोन पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ अब भी जारी है व मारे गए आंतकी का शव अभी बरामद नहीं किया जा सका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुठभेड़ में सेना के दो जवान भी घायल हुए हैं।
read more at News18 हिंदी


