251 नवनिर्वाचित लोकसभा सांसदों पर दर्ज हैं आपराधिक मामले: एडीआर
असोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के विश्लेषण के मुताबिक, 251 (46%) नवनिर्वाचित लोकसभा सांसदों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। 170 (31%) नवनिर्वाचित सांसदों ने अपने ऊपर गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं जिनमें रेप, हत्या, हत्या की कोशिश, अपहरण और महिलाओं के खिलाफ अपराध शामिल हैं। 27 नवनिर्वाचित सांसदों ने अपने ऊपर दोषसिद्ध मामले घोषित किए हैं।
read more at भाषा


