Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मिड-डे मील में मिले कीड़े को प्रिंसिपल ने चावल का लंबा दाना कहकर खिलाया: बिहार के छात्र

short by अपर्णा कुमारी / on Sunday, 11 December, 2022
भागलपुर (बिहार) के एक सरकारी स्कूल में शनिवार को मिड-डे मील में कीड़ा निकलने के बाद छात्रों और परिजनों ने जमकर हंगामा किया। बच्चों का आरोप है कि जब उन्होंने खिचड़ी में मिले कीड़े को प्रिंसिपल को दिखाया तो उन्होंने उसे चावल का लंबा दाना कहकर उन्हें खिला दिया। बकौल रिपोर्ट्स, परिजनों ने प्रिंसिपल को स्कूल में बंधक भी बनाया।