Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमसीडी चुनाव में 784 उम्मीदवारों की ज़मानत ज़ब्त, निर्दलीय व कांग्रेस प्रत्याशी सर्वाधिक

short by shashank mishra / on Wednesday, 7 December, 2022
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के बुधवार को घोषित परिणाम में 784 उम्मीदवारों की ज़मानत ज़ब्त हो गई। दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) के आंकड़ों के मुताबिक, इनमें 370 निर्दलीय, कांग्रेस के 188, बसपा के 128, एआईएमआईएम के 13, 'आप' के 3 और बीजेपी के 10 उम्मीदवार शामिल हैं। गौरतलब है, चुनाव में 1,349 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आज़माई थी।