Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पश्चिम बंगाल में 2 मालगाड़ियों की टक्कर के बाद 12 डिब्बे पटरी से उतरे, सामने आया वीडियो

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 25 June, 2023
बांकुड़ा (पश्चिम बंगाल) के ओंदा रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह 4 बजे 2 खाली मालगाड़ियों की टक्कर हो गई जिसमें ट्रेन के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लूप लाइन पर खड़ी मालगाड़ी को दूसरी ट्रेन ने पीछे से टक्कर मार दी जिसके चलते यह हादसा हुआ। बकौल रिपोर्ट्स, एक ट्रेन चालक को मामूली चोटें आई हैं।