बांग्लादेश ने टी20 विश्व कप 2022 के लिए अपनी टीम का किया एलान, महमूदुल्लाह शामिल नहीं
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप-2022 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। शाकिब अल हसन टी20 विश्व कप में टीम के कप्तान होंगे और पूर्व कप्तान महमूदुल्लाह को टीम में शामिल नहीं किया गया है। बांग्लादेश ने 4 खिलाड़ियों को बतौर स्टैंडबाय रखा है जिसमें सौम्य सरकार और शोरिफुल इस्लाम शामिल हैं।
read more at ICC


