चैंपियंस ट्रॉफी पर फैसले को लेकर शहबाज़ शरीफ ने PCB को दी खुली छूट: रिपोर्ट
रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने चैंपियंस ट्रॉफी-2025 पर फैसले लेने को लेकर पीसीबी को खुली छूट दी है। शहबाज़ ने पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी से कहा है, "यह सिर्फ पैसे का मामला नहीं है। जनता की भावनाओं को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए।" भारत ने टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया है।
read more at हिन्दुस्तान


