कांग्रेस ने दिल्ली में 'जीवन रक्षा योजना' का किया एलान, ₹25 लाख तक के मुफ्त इलाज का किया वादा
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को कांग्रेस ने 'जीवन रक्षा योजना' का एलान किया। इसके तहत, कांग्रेस ने सत्ता में आने पर लोगों को ₹25 लाख तक के मुफ्त इलाज का वादा किया। इससे पहले कांग्रेस ने 'प्यारी दीदी योजना' की घोषणा की थी जिसमें दिल्ली की महिलाओं को ₹2,500/माह देने का वादा किया गया था।
read more at ABP न्यूज़


