Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इंडिगो की फ्लाइट के शौचालय में मिली थी धमकी भरी चिट्ठी, लिखा था- बम से सावधान

short by श्वेता यादव / on Wednesday, 15 January, 2025
मुंबई एयरपोर्ट पुलिस ने 13 जनवरी को इंडिगो की फ्लाइट (6ई5101) में मिली धमकी भरी चिट्ठी के मामले में एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, चिट्ठी में एक तरफ 'बम से सावधान' और दूसरी तरफ 'बदला' लिखा हुआ था। चिट्ठी विमान के शौचालय में मिली थी। विमान को सुरक्षित तरीके से लैंड कराया गया था।