Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या मुज़फ्फरनगर का नाम हो जाएगा 'लक्ष्मीनगर'? UP विधान परिषद में MLC ने की नाम बदलने की मांग

short by अपर्णा / on Wednesday, 5 March 2025
उत्तर प्रदेश विधान परिषद में बुधवार को बीजेपी एमएलसी मोहित बेनीवाल ने मुज़फ्फरनगर का नाम बदलकर 'लक्ष्मीनगर' रखने की मांग की। उन्होंने कहा, "यह मुद्दा जनभावना से जुड़ा है, यह क्षेत्र पवित्रता व आस्था का प्रतीक रहा है इसलिए इसका नाम 'लक्ष्मीनगर' होना चाहिए।" इसपर सपा नेता शिवपाल यादव ने कहा, "बीजेपी वाले कहीं आपका-हमारा नाम भी न बदल दें!"