दिल्ली में उधार में दिए ₹100 वापस मांगने पर युवक की ईंट से सिर कुचलकर की गई हत्या
नरेला (दिल्ली) इलाके में एक शख्स ने उधार में दिए ₹100 वापस मांगने पर 25-वर्षीय युवक का सिर ईंट से कुचलकर कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी गिरफ्तार हो चुका है और पूछताछ में उसने बताया कि ₹100 न चुकाने पर झगड़ा हुआ था। बकौल पुलिस, युवक को शराब पिलाकर शख्स ने घटना को अंजाम दिया।
read more at भाषा


