Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कर्नाटक में हुए भीषण सड़क हादसे में ट्रक के उड़े परखच्चे, 10 लोगों की हुई मौत

short by श्वेता यादव / on Wednesday, 22 January 2025
कर्नाटक के येल्लापुरा हाईवे पर बुधवार सुबह करीब 4 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में एक ट्रक के परखच्चे उड़ गए और हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 15 लोग घायल हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सब्ज़ियों-फलों से भरे ट्रक का चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा था और ट्रक 50 फीट गहरी खाई में जा गिरा।