हरियाणा के गरीब बुज़ुर्ग फ्री में जा सकेंगे प्रयागराज महाकुंभ, राज्य सरकार उठाएगी खर्च
हरियाणा सरकार ने एलान किया है कि राज्य के गरीब परिवारों के बुज़ुर्ग फ्री में प्रयागराज महाकुंभ जा सकेंगे। राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने X पर लिखा है, 'मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत अब प्रदेश के गरीब परिवार के बुज़ुर्ग लोगों को सरकारी खर्चे पर प्रयागराज स्थित महाकुंभ तीर्थ के दर्शन करवाए जाएंगे।"
read more at इंडिया टीवी


