Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर करवाकर सरकार ने उनका अपमान किया: राहुल गांधी

short by रघुवर झा / on Saturday, 28 December, 2024
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को X पर लिखा, "भारत माता के महान सपूत और सिख समुदाय के पहले प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर करवाकर वर्तमान सरकार द्वारा उनका सरासर अपमान किया गया है।" उन्होंने आगे लिखा, "डॉ. मनमोहन सिंह हमारे सर्वोच्च सम्मान और समाधि स्थल के हकदार हैं।"