Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
16 साल की उम्र में दुनिया का सबसे कम उम्र का CA बना भारतीय मूल का लड़का, रचा इतिहास
short by खुशी / on Tuesday, 18 August, 2026
दुबई में रहने वाले भारतीय मूल के लक्ष्मणन मय्यप्पन ने मात्र 16-साल 141-दिन की आयु में सीए बनकर बतौर 'दुनिया के सबसे युवा पुरुष सीए' गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करा लिया है। 10वीं कक्षा पास करने के बाद 15-साल की उम्र में लक्ष्मणन ने एसीसीए क्वॉलिफिकेशन के लिए पढ़ाई शुरू की जिसमें उन्हें एक साल लगा।
क्यों बीजेपी ने 11 साल बाद अमित मालवीय को आईटी सेल प्रमुख के पद से हटाया?
short by शुभम गुप्ता / on Tuesday, 18 August, 2026
BJP ने 11-वर्षों बाद अमित मालवीय को IT Cell प्रमुख पद से हटाया। दि प्रिंट के मुताबिक, केंद्रीय नेतृत्व विदेशी संबंधों से जुड़े उनके पोस्ट समेत कुछ हालिया मामलों से नाराज़ था। एक वरिष्ठ नेता ने कहा, "आक्रामकता हमेशा काम नहीं करती।" CJP-प्रदर्शन के दौरान BJP समर्थकों ने IT Cell पर 'ज़मीनी हकीकत' से दूर रहने का आरोप लगाया था।
read more at The Print
झारखंड सरकार ने रद्द की JSSC-CGL परीक्षा, एलान के बाद खुशी से झूम उठे आंदोलनकारी छात्र
short by Anuj / on Monday, 17 August, 2026
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि TDPL के ज़रिए हुईं सभी परीक्षाएं और नियुक्तियां रद्द कर दी जाएंगी। उन्होंने आगे कहा, "कैबिनेट ने JSSC-CGL परीक्षा को भी रद्द करने का फैसला किया है। इसके अलावा 2014 से हुई सभी छोटी-बड़ी गड़बड़ियों की पूरी जांच की जाएगी।" वहीं, मांग पूरी होने पर प्रदर्शनकारी छात्र जश्न मनाते दिखे।
स्वतंत्रता दिवस से पहले ISI समर्थित भट्टी आतंकी समूह का भंडाफोड़, 14 राज्यों में 253 अरेस्ट
short by शुभम गुप्ता / on Monday, 17 August, 2026
गृह मंत्री अमित शाह ने बताया है कि भारतीय सुरक्षाबलों ने स्वतंत्रता दिवस से पहले ISI समर्थित आतंकी समूह 'शहज़ाद भट्टी नेटवर्क' को ध्वस्त कर दिया। बकौल शाह, समूह के विध्वंसक हमलों की योजनाओं को नाकाम कर दिया गया। इसके तहत 14 राज्यों में 253 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिसमें सर्वाधिक यूपी (62) और हरियाणा (52) से रहे।
बीजेपी प्रमुख नितिन नवीन ने किया पार्टी के नए पदाधिकारियों का एलान
short by शुभम गुप्ता / on Monday, 17 August, 2026
बीजेपी प्रमुख नितिन नवीन ने पार्टी के नए पदाधिकारियों के नामों का एलान किया है जिसमें 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महामंत्री और 16 राष्ट्रीय मंत्री शामिल हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष में वसुंधरा राजे, तारिक मंसूर और राम माधव शामिल हैं। पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री और रूप कुमारी को महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनाया गया।
शहज़ाद पूनावाला ने बीजेपी को दोबारा भेजा अपना इस्तीफा, स्वीकार करने का किया आग्रह
short by नूतन कुमार गुप्ता / on Monday, 17 August, 2026
शहज़ाद पूनावाला ने बीजेपी को दोबारा इस्तीफा भेजकर इसे स्वीकार करने का आग्रह किया है। उन्होंने इसे सार्वजनिक रूप से शेयर कर बताया कि पहले पार्टी ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया था और दोबारा सोचने को कहा था। उन्होंने कहा, "अत्यावश्यक आर्थिक और व्यक्तिगत हालात के कारण मैं निजी क्षेत्र में प्रवेश करूंगा...मैं पीएम नरेंद्र मोदी...का समर्थन करता रहूंगा।"
म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री के लिए SEBI का बड़ा तोहफा! अब सिर्फ एक फॉर्म से आसान होगा रजिस्ट्रेशन
short by Aakanksha / on Tuesday, 18 August, 2026
SEBI ने म्यूचुअल फंड के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में बदलाव किया है। अब स्पॉन्सर की मंजूरी और अंतिम रजिस्ट्रेशन के लिए इस्तेमाल होने वाले तीन अलग-अलग आवेदन फॉर्म की जगह एक ही संयुक्त फॉर्म होगा। यह कदम इस साल की शुरुआत में SEBI द्वारा म्यूचुअल फंड के नियामकीय ढांचे में किए गए बदलाव के बाद उठाया गया है।
'हे बडी, अभी-अभी जेट क्रैश हो गया है' हादसे के कुछ पलों बाद अमेरिकी पायलट का वीडियो आया सामने
short by आयुषी श्रीवास्तव / on Tuesday, 18 August, 2026
जून में F-18 फाइटर जेट के क्रैश होने से पहले बाहर निकले एक अमेरिकी फाइटर पायलट का पुलिस से बात करते हुए वीडियो अब सामने आया है। वीडियो में खून से सने चेहरे के साथ पायलट कह रहा है, "हे बडी...अभी-अभी मेरा जेट क्रैश हो गया है।" बकौल पायलट, क्रैश के समय वह झील के ऊपर ट्रेनिंग कर रहा था।
read more at reddit
मर्डर करने के बाद हुआ फरार, ट्रेन में दातून बेचकर कमाए ₹17000, गोवा में रशियन के साथ घूमा
short by नूतन कुमार गुप्ता / on Tuesday, 18 August, 2026
कानपुर में हत्यारोपी सोहेल खान को गिरफ्तार किया गया है। उसने पूछताछ में फरारी के दौरान कई राज्यों में घूमने की बात बताई है। पुलिस के मुताबिक, वह ट्रेन में बिना टिकट सफर करते हुए रास्ते में दातून बेचता रहा जिससे उसने ₹17000 कमाए। गोवा पहुंचने के बाद उसकी रशियन युवती से दोस्ती हुई जिसके साथ वह बीच पर घूमा।
TISS के कॉन्वोकेशन में CJI सूर्यकांत नहीं होंगे चीफ गेस्ट, जानें अब कौन बना मुख्य अतिथि
short by Aakanksha / on Tuesday, 18 August, 2026
CJI सूर्यकांत अब टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज़ के कॉन्वोकेशन में चीफ गेस्ट नहीं होंगे। 22 अगस्त को होने वाले समारोह में टाटा मेमोरियल अस्पताल के निदेशक डॉ. सीएस प्रमेश मुख्य अतिथि होंगे। पहले यह समारोह 2 अगस्त को होने वाला था जिसे कार्यक्रम से दो दिन पहले 'अप्रत्याशित परिस्थितियों' का हवाला देकर स्थगित कर दिया गया था।
Load More