यूपी में कुत्ते को रस्सी से बांधकर 2 युवकों ने बाइक से कई किमी तक घसीटा, हुई मौत
कन्नौज (यूपी) में बाइक सवार 2 युवकों ने एक कुत्ते के पैरों को रस्सी से बांधकर उसे कई किलोमीटर तक सड़क पर घसीटा जिससे कुत्ते की मौत हो गई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें कुत्ता जान बचाने के लिए जद्दोजहद करते दिख रहा है। बकौल पुलिस, आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
read more at ABP न्यूज़


