ग्रेटर नोएडा में कार को रिवर्स करते समय महिला पर चढ़ा दी कार, पीड़िता के दोनों पैर टूटे
यूपी के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक चालक ने कार को लापरवाही से रिवर्स करते समय एक महिला को कुचल दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना में महिला के दोनों पैर टूट गए। यह घटना गौर सिटी 2 के 16वीं ऐवेन्यू सोसाइटी की बताई जा रही है। बकौल रिपोर्ट्स, महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
read more at लेटेस्टली


