Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हुआ हमला, कई पुलिसकर्मी घायल

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 17 September 2025
फतेहपुर बेरी (दिल्ली) में आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर जानलेवा हमला हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर हमला किया जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए और उन्हें एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। आज़म नामक आरोपी के खिलाफ गैर-ज़मानती वॉरंट जारी होने के बाद पुलिस उसे पकड़ने पहुंची थी।