Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लोगों को कब-कब अपना वज़न नहीं तौलना चाहिए?

short by रौनक राज / on Wednesday, 4 December, 2024
न्यूट्रिशनिस्ट रेणु रखेजा के मुताबिक, लोगों को भोजन करने खासतौर पर अधिक कार्बोहाइड्रेट वाला डाइट (पास्ता, चावल और मिठाई) लेने और वर्कआउट के बाद वज़न नहीं तौलना चाहिए। उन्होंने कहा कि देर रात वज़न नहीं करना चाहिए क्योंकि शरीर में पानी जमा होने से वज़न बढ़ा रहता है। बकौल रखेजा, सुबह फ्रेश होने के बाद वज़न जांचना सही होता है।
read more at Hindustan Times