पाकिस्तान से जुड़े जासूसी मामले में NIA ने 8 राज्यों में 15 ठिकानों पर की छापेमारी
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को पाकिस्तान से जुड़े जासूसी मामले में देशभर में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, असम और पश्चिम बंगाल में 15 स्थानों पर बड़े पैमाने पर छापेमारी की गई। बकौल एनआईए, तलाशी के दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक गैज़ेट, संवेदनशील वित्तीय दस्तावेज़ व अन्य आपत्तिजनक सामग्री ज़ब्त की गई है।
read more at लेटेस्टली


