छत्तीसगढ़ में दुर्गा मूर्ति के विसर्जन जुलूस के दौरान करंट लगने से 7 लोग झुलसे
बालोद (छत्तीसगढ़) में शनिवार को देवी दुर्गा की मूर्ति विसर्जित करने के लिए निकाले गए जुलूस के दौरान करंट लगने से 3 महिलाओं समेत कम-से-कम 7 लोग झुलस गए। बकौल पुलिस, जुलूस में एक शख्स धार्मिक ध्वज फहराते हुए डंडे को पकड़कर नाच रहा था तभी डंडा बिजली के तार से छू गया और तार टूटकर लोगों पर गिर गया।
read more at इंडिया टीवी


