ओलंपिक्स के सेमीफाइनल में पहुंचे अमन सहरावत, आज रात जापानी रेसलर से होगा मुकाबला
भारतीय रेसलर अमन सहरावत पेरिस ओलंपिक्स 2024 में पुरुषों के फ्रीस्टाइल 57 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। अमन ने क्वॉर्टर फाइनल में अल्बालिया के ज़ेलिमखान अबाकारोव को 12-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अब सेमीफाइनल में आज (गुरुवार) रात 09:45 बजे अमन का मुकाबला जापानी रेसलर रेई हिगुची से होगा।
read more at Olympics


