नोवाक जोकोविच ने पूर्व प्रतिद्वंद्वी ऐंडी मरे को अपना कोच किया नियुक्त
सर्बियाई खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने अपने पूर्व प्रतिद्वंद्वी ब्रिटेन के टेनिस खिलाड़ी ऐंडी मरे को अपना कोच नियुक्त किया है। मरे ने पेरिस ओलंपिक्स के बाद पेशेवर टेनिस से संन्यास ले लिया था। गौरतलब है कि मरे ने 2012 के यूएस ओपन और 2013 में विंबलडन के फाइनल में जोकोविच को हराकर दोनों खिताब जीते थे ।


