Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'दुनिया के सबसे बड़े परिवार' की मुखिया है मिज़ोरम की महिला, 38 सौतनों व 94 बच्चों को है संभालती

short by खुशी / on Saturday, 26 October, 2024
मिज़ोरम के बकतावंग गांव में बसे कथित तौर पर दुनिया के सबसे बड़े परिवार की मुखिया एक महिला है। दरअसल, इस परिवार के पूर्व मुखिया ज़िओना चाना का 2021 में निधन हो गया था जिसके बाद उनकी सबसे पहली पत्नी ज़ाथिआंगी पूरे परिवार को संभाल रही हैं। इस परिवार में उनकी 38 सौतनें और सबके करीब 94 बच्चे शामिल हैं।