कुछ लोगों को घर पहुंचते ही पेशाब करने की इच्छा क्यों होती है?
यूरोलॉजिस्ट एमिली स्लोपनिक के अनुसार, 'लैचकी इनकॉन्टिनेंस' की स्थिति में किसी व्यक्ति को घर में घुसते ही या दरवाज़ा खोलते ही अचानक पेशाब करने की तीव्र इच्छा होती है। दरअसल, इस स्थिति में मस्तिष्क को इस पैटर्न की आदत हो जाती है। बकौल स्लोपनिक, यह कोई बीमारी नहीं है लेकिन यह ब्लैडर की अन्य समस्या की ओर इशारा करता है।
read more at Cleveland Clinic


