महिला फरियादी के सामने यूपी के थाने में चौकीदार से मसाज कराता दिखा थाना प्रभारी, जांच शुरू
प्रतापगढ़ (यूपी) के एक थाने में महिला फरियादी के सामने चौकीदार से पीठ की मसाज कराते थाना प्रभारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने उन्हें तत्काल प्रभाव से थाने से हटाकर क्राइम ब्रांच में स्थानांतरित कर दिया है। एएसपी संजय राय के अनुसार, मामले की जांच सीओ लालगंज को सौंपी गई है।
read more at इंडिया टीवी


