Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लद्दाख में सेना के 5 जवानों की शहादत पर राहुल, प्रियंका गांधी व खरगे ने जताया दुख

short by प्रियंका वर्मा / on Saturday, 29 June, 2024
कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने लद्दाख में एलएसी के पास सैन्य अभ्यास के दौरान टैंक के दुर्घटनाग्रस्त होने से सेना के 5 जवानों की शहादत पर दुख जताया है। राहुल गांधी ने कहा, "उनका समर्पण, सेवा और बलिदान देश सदा याद रखेगा।" प्रियंका ने कहा, "इस सर्वोच्च बलिदान के लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा।"
read more at भाषा