Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इस हिल स्टेशन पर बिता सकते हैं गर्मी की छुट्टियां, पीएम मोदी भी कर चुके हैं दौरा

short by विजेन्द्र मिश्रा / on Friday, 25 April, 2025
गर्मियों में छुट्टियां बिताने के लिए किसी हिल स्टेशन की तलाश कर रहे हैं तो धारचूला (उत्तराखंड) का प्लान बना सकते हैं। यह पिथौरागढ़ में भारत-नेपाल बॉर्डर के पास है और नेपाल में इसे दारचुला के नाम से जाना जाता है। ऑफबीट होने के कारण यहां भीड़ कम रहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदि कैलाश जाते समय धारचूला गए थे।