Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

डॉक्टर ने बताया- बच्चे को बुखार होने पर भूलकर भी न करें ये 4 काम, बिगड़ सकती है हालत

short by चंद्रमणि झा / on Sunday, 10 August, 2025
पीडियाट्रिशियन डॉ. अर्पित गुप्ता ने बताया है कि बच्चे को बुखार होने पर पैरेंट्स ऐसी गलतियां करते हैं जिससे बच्चे की हालत बिगड़ सकती है। उन्होंने कहा, "बच्चे को बुखार होने पर उसे मोटे/ऊनी कपड़े न पहनाएं। ठंडे पानी से नहीं, नॉर्मल या गुनगुने पानी से पट्टी करें। बच्चे को ज़बरदस्ती न खिलाएं और उसे गर्म कमरे में न रखें।"