राजस्थान के सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान में करंट लगने से तेंदुए व उसके 2 शावकों की हुई मौत
राजस्थान के सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान में एक मादा तेंदुए और उसके 2 शावकों की करंट लगने से मौत हो गई है। अलवर के ज़िला वन अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि बिजली का तार टूटकर तेंदुए और उसके 2 शावकों पर गिर गया जिससे यह हादसा हुआ। ज़िला वन अधिकारी ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।
read more at भाषा


