Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

केदारनाथ हाईवे पर SDRF ने 20 घंटे से मलबे में दबे शख्स का किया रेस्क्यू

short by प्रियंका वर्मा / on Sunday, 4 August, 2024
उत्तराखंड में केदारनाथ हाईवे पर एसडीआरएफ ने शनिवार शाम 9-घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद एक शख्स को मलबे से बाहर निकाला। शख्स करीब 20 घंटे से हाईवे पर थारू कैंप के पास मलबे में दबा था। बकौल शख्स, बादल फटने की आवाज़ आने के बाद वह अपने जानवरों को बचाने घर जा रहा था तभी मलबे में दब गया।