Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार के सरकारी अस्पताल में नॉर्मल डिलीवरी के लिए घूस मांगती स्वास्थ्यकर्मी का वीडियो आया सामने

short by अपर्णा / on Monday, 10 February 2025
बक्सर (बिहार) के डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में एक महिला की नॉर्मल डिलीवरी कराने के लिए उसके परिजन से ₹400 घूस मांगती स्वास्थ्यकर्मी का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा कि परिजन स्वास्थ्यकर्मी को ₹200 देते हैं जिसे वह वापस देते हुए कहती है '₹200 में डिलीवरी नहीं होती।" मामले में सिविल सर्जन ने जांच के आदेश दिए हैं।