चोट लगी लेकिन नहीं छोड़ा टीम का साथ, बैसाखी के सहारे नेट सेशन में पहुंचे द्रविड़
राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच राहुल द्रविड़ बाएं पैर में चोट के बावजूद बैसाखियों के सहारे टीम के ट्रेनिंग कैंप में पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों से बातचीत की और नेट सेशन्स में हिस्सा लिया। एक ऑनलाइन वीडियो में द्रविड़ गोल्फ कार्ट पर बैठे ग्राउंड में आते दिख रहे हैं। गौरतलब है, बेंगलुरु में क्रिकेट खेलते समय उन्हें चोट लगी थी।
read more at News18 हिंदी


