पति के ₹8 करोड़ के लिए महिला ने तेलंगाना में की उसकी हत्या, शव को 800 किमी दूर ले जाकर जलाया
तेलंगाना के 54-वर्षीय कारोबारी रमेश की हत्या के मामले में उसकी 29-वर्षीय पत्नी निहारिका और निहारिका के दोस्त निखिल समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। निहारिका ने रमेश की उप्पल में गला दबाकर हत्या की और तीनों उसके शव को 840 किलोमीटर दूर कोडागू (कर्नाटक) ले गए थे। उन्होंने शव को कॉफी के बागान में जला दिया था।


