सपाट लिस्टिंग के बाद यह शेयर 15% हुआ क्रैश, निवेशकों को लगा तगड़ा झटका
एडटेक कंपनी जारो इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट ऐंड रिसर्च के शेयरों की लिस्टिंग पर निवेशकों को तगड़ा झटका लगा है। कंपनी के शेयर मंगलवार को ₹890 प्रति शेयर पर सपाट लिस्ट हुए लेकिन फिर करीब 15% तक लुढ़क गए। कंपनी का आईपीओ 23-25 सितंबर तक खुला था और आखिरी दिन यह 22.06 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन के साथ बंद हुआ था।
read more at Moneycontrol हिंदी


