मेरा दोष है कि मौके पर नहीं पहुंचा, मुझे पीट लो: UP में विधायक के भाई की हत्या पर लोगों से दारोगा
पीलीभीत (यूपी) में बीजेपी विधायक बाबूराम पासवान के चचेरे भाई फूलचंद (70) की हत्या के मामले में लापरवाही को लेकर लोगों से माफी मांगते एक दारोगा का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दारोगा कहते दिखे, "दोष मेरा है कि मैं मौके पर नहीं आ पाया...अगर आपको मारना-पीटना है तो मुझे पीट लीजिए।" मामले में 2 लोग गिरफ्तार हुए हैं।
read more at हिन्दुस्तान


