यूपी में आउटसोर्स कर्मियों की नियुक्ति के लिए बनेगा निगम, CM योगी ने की घोषणा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विधानसभा में बताया कि उनकी सरकार राज्य में आउटसोर्स कर्मियों की नियुक्ति के लिए निगम का गठन करेगी। बकौल सीएम, इस कदम से कर्मचारियों के शोषण की शिकायतों का समाधान हो पाएगा और न्यूनतम वेतन सीधे कर्मचारी के खाते में जाएगा। इसके तहत सभी ज़िलों में नियुक्ति क्षेत्र विकसित किए जाएंगे।
read more at R.भारत


