यूपी में रेलवे स्टेशन पर रेलकर्मी की हत्या कर चलती ट्रेन के आगे कूदा आरोपी, हुई मौत
प्रयागराज (यूपी) जंक्शन पर बुधवार देर रात एक शख्स ने ड्यूटी पर तैनात रेलकर्मी की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वहीं, यात्रियों से घिरने के बाद आरोपी ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। बकौल रिपोर्ट्स, सीसीटीवी फुटेज की मदद से हमलावर की पहचान और हमले की मंशा की जांच की जा रही है।
read more at हिन्दुस्तान


