Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

केरल के मेले में भड़के हाथी ने भीड़ पर किया हमला, 17 लोग हुए घायल

short by रुखसार अंजुम / on Wednesday, 8 January, 2025
केरल के मलप्पुरम ज़िले में एक उत्सव के दौरान भड़के हुए हाथी द्वारा भीड़ पर हमला करने का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें हाथी एक शख्स को अपनी सूंड में उठाकर ज़मीन पर पटकते हुए नज़र आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाथी के हमले में 17 लोग घायल हुए हैं।