दूल्हे ने PPT के साथ दी दुल्हन के लिए प्री-वेडिंग स्पीच, बताया 'ग्लोइंग स्किन' का राज़
मुंबई में एक दूल्हे ने पावरपॉइंट प्रेज़ेंटेशन (पीपीटी) के साथ अपनी दुल्हन के लिए प्री-वेडिंग स्पीच दी जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। दूल्हे ने डर्मेटोलॉजिस्ट दुल्हन को अपनी 'ग्लोइंग स्किन' का श्रेय देते हुए पीपीटी में दिखाया कि पहले वह सिर्फ एक क्रीम इस्तेमाल करता था और अब फेसवॉश, सनस्क्रीन, मॉइश्चराइज़र आदि उसकी डेली स्किनकेयर रूटीन का हिस्सा हैं।


