सेंसेक्स 375 अंक चढ़कर 81,559 पर हुआ बंद, HUL के शेयरों में रही सबसे अधिक तेज़ी
सोमवार को बाज़ार में गिरावट के बाद रिकवरी देखने को मिली। बीएसई का सेंसेक्स 375.61 अंक चढ़कर 81,559.54 पर बंद हुआ जबकि एनएसई का निफ्टी 84.25 अंक चढ़कर 24,936.40 पर बंद हुआ। सेंसेक्स-30 में शामिल हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) के शेयरों में सर्वाधिक तेज़ी (2.95%) रही जबकि टेक महिंद्रा के शेयर की कीमतों में सर्वाधिक गिरावट (2.68%) दर्ज की गई।
read more at NDTV Profit हिंदी


