सलमान को बिश्नोई समाज के मंदिर में जाकर माफी मांग लेनी चाहिए: अनूप जलोटा
भजन गायक अनूप जलोटा ने कहा है, "सलमान खान ने काला हिरण मारा है या नहीं, इसे छोड़ देना चाहिए।" उन्होंने कहा, "सलमान को बिश्नोई समाज के मंदिर में जाकर माफी मांग लेनी चाहिए...यह अब ईगो की बात नहीं है।" सलमान के दोस्त व एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की ज़िम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे ने ली थी।
read more at ABP न्यूज़


