रुपाली गांगुली मेरे पिता की दीवानी थीं, लगातार उन्हें फोन करती थीं: उनकी सौतेली बेटी
धारावाहिक 'अनुपमा' की अभिनेत्री रुपाली गांगुली की सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने दावा किया है कि उनकी सौतेली मां (रुपाली) उनके पिता अश्विन वर्मा के प्रति दीवानी थीं और लगातार उन्हें फोन करती व मेसेज भेजती रहती थीं। उन्होंने कहा, "वह (रुपाली) जानती थीं कि अगर कोई शादीशुदा है तो उससे दूर रहते हैं, खासकर तब जब उनके बच्चे हों।"


