बिहार में JDU के विधायक गोपाल मंडल ने पार्टी के ही सांसद को कहा- चोर; उन्होंने दिया जवाब
भागलपुर (बिहार) में शनिवार को आयोजित जेडीयू के कार्यकर्ता सम्मलेन के बैनर में अपनी तस्वीर न होने पर विधायक गोपाल मंडल भड़क गए। उन्होंने कहा, "यह अजय मंडल (जेडीयू सांसद) की बदमाशी है...वह चोर, पॉकेटमार है। ऐसे ही करता है।" इस पर अजय मंडल ने कहा, "जो जैसा होता है, उसको सभी लोग वैसे ही दिखाई देते हैं।"
read more at इंडिया टीवी


