बाबर की जगह पाक टीम में शामिल किए गए कामरान गुलाम ने डेब्यू टेस्ट में जड़ा शतक
बाबर आज़म की जगह इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान टीम में शामिल किए गए बल्लेबाज़ कामरान गुलाम ने अपने डेब्यू टेस्ट में शतक जड़ा है। वह टेस्ट में नंबर-4 पर डेब्यू करते हुए शतक लगाने वाले दूसरे पाकिस्तानी हैं। इससे पहले सलीम मलिक ने 1982 में श्रीलंका के खिलाफ नंबर-4 पर डेब्यू करते हुए शतक जड़ा था।
read more at हिन्दुस्तान


