Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ऐक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने बताया- वह किन्नर अखाड़े से ही क्यों जुड़ीं

short by चंद्रमणि झा / on Saturday, 25 January 2025
महाकुंभ में संन्यास की दीक्षा लेने के बाद महामंडलेश्वर बनीं ऐक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े से ही जुड़ने की वजह बताई है। उन्होंने कहा, "यह स्वतंत्र अखाड़ा है। किसी चीज़ की बंदिश नहीं है। किन्नर अखाड़ा मध्यमवर्गीय है।" ममता ने आगे कहा, "इन्होंने मुझे स्वतंत्रता दी है कि मैं किसी धार्मिक सम्मेलन या किसी किरदार को निभा सकती हूं।"