Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नवरात्रि के बीच यूपी में केमिकल मिलाकर बेचा जा रहा आलू, पकड़ी गई खेप

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 1 October 2025
नवरात्रि के बीच उत्तर प्रदेश के लखनऊ, बलिया और गोरखपुर में केमिकल मिले हुए आलू की खेप को ज़ब्त किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, गोरखपुर की मंडी में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने 500 क्विंटल से ज्यादा ऐसे आलू ज़ब्त किए हैं। वहीं, लखनऊ में 2300 किलो केमिकल से रंगे आलू ज़ब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है।