60वें जन्मदिन पर घर के बाहर फैन्स का अभिवादन नहीं कर सके शाहरुख खान, बताई वजह
अभिनेता शाहरुख खान ने 60वें जन्मदिन पर बताया है कि अधिकारियों की सलाह के चलते वह मन्नत के बाहर अपने फैन्स का अभिवादन नहीं कर पाएंगे। उन्होंने X पर लिखा, "आप सभी से माफी, मुझे बताया गया कि भीड़ नियंत्रण संबंधी समस्याओं के चलते मैं नहीं मिल पाऊंगा। यह सभी की सुरक्षा के लिए है...मैं आपसे भी ज़्यादा मिस करूंगा।"
read more at TV9 भारतवर्ष


